फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जिले के 500 कार्यकर्ता यात्रा में शामिल होने 25 को जाएंगे बरेली

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। समाज को जागरूक करने तथा नफरत को प्यार में बदलने के लिए कांग्रेस की 20 दिसंबर से उत्तर प्रदेश जोड़ो यात्रा सहारनपुर से शुरू होकर लखनऊ तक जाएगी। यात्रा में जिले के 500 कार्यकर्ता 25 दिसंबर को बरेली में शामिल होकर लखनऊ तक जाएंगे। यात्रा की तैयारियों को लेकर रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी की सेठबाड़ा स्थित कार्यालय पर बैठक हुई।
विज्ञापन



बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा के राज में महंगाई से जनता त्रस्त है। भाजपा जनता को धर्म व जाति में बांट रही है। भाजपा की विनाशकारी नीतियों से अवगत कराने को यात्रा निकाली जा रही है। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक राजकुमार रावत ने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच में जाकर कांग्रेस की विचारधारा से जनता को अवगत कराएं।

प्रदेश महासचिव मुकेश धनगर ने बताया कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने वाहनों से यात्रा में शामिल होंगे। यह यात्रा भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करेगी। इसके लिए प्रत्येक ब्लॉक व नगर में नुक्कड़ सभा की जाएंगी। पूर्व प्रदेश सचिव विनेश सनवाल, नरेश पाल सिंह, बृजेश कुमार, मनोज, मुकेश सिसोदिया, पार्षद संतोष पाठक, यशवीर सिंह, सिम्मी बेगम, जयप्रकाश पाठक, संजीव वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें