संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। विद्युत निगम ने खराब बिजली बिलों को सही करने की कवायद शुरू कर दी है। चीफ इंजीनियर ने संबंधित अफसराें व कर्मियों को इस संबंध में निर्देशित किया है। इस कार्य के लिए 29 फरवरी तक का समय निर्धारित किया गया है।
बिल सही करवाने के लिए उपभोक्ताओं को बार-बार निगम कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। निगम अधिकारियों ने खराब बिलों की सूची तैयार कर ली है। जल्दी ही इन्हें सही कर दिया जाएगा। विभागीय विभागीय अफसरों के अनुसार, करीब सात हजार उपभोक्ताओं के बिल सही किए जाने हैं। कुछ के मीटर की रीडिंग बिल में सही नहीं है। कई ऐसे भी हैं। जिनके बिल गलत बन गए हैं। चीफ इंजीनियर के निर्देश पर निगम के कर्मचारियों ने बिलों को सही करने का काम शुरू कर दिया है।
वर्जन - जिले में करीब 7 हजार उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में गड़बड़ी की शिकायत सामने आई है। संबंधित कर्मचारियों को 29 फरवरी तक बिलों को सही करने का निर्देश दिया गया है।
संजय जैन - चीफ इंजीनियर