फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पार्टी आदेश देगी तो मैं लड़ूंगी चुनावः हेमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सांसद हेमा मालिनी ने स्पष्ट संदेश दिया कि पार्टी चुनाव लड़ने का आदेश देगी तो वह मथुरा से ही चुनाव लड़ेंगी। केंद्र में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनना निश्चित है। सिविल लाइंस के बूथ संख्या 372 पर उन्होंने रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके बाद आशा कार्यकर्ताओं से वार्ता कर पीएम मोदी और सीएम योगी की योजना के विषय में बताया। कहा, कि मोदी शासन में देश प्रगति के रास्ते पर है। सभी वर्ग लगातार विकास कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं। कार्यकर्ता पूरे जी-जान के साथ जुट जाएं। सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाएं।

हालांकि इस कार्यक्रम में भी भाजपा में फूट देखने को मिली। महानगर की कार्यकारिणी से कुछ पदाधिकारी ही सांसद के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। इसको लेकर तमाम तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। सांसद प्रतिनिधि जर्नादन शर्मा, पूर्व पार्षद हेमंत अग्रवाल, राजेश सिंह पिंटू, सदर मंडल अध्यक्ष लोकेश निषाद, संजय गोविल, आलोक मंगला, तपेश भारद्वाज, नीरू सक्सेना, ज्ञानेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें