फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने अंतिम मजरे तक पहुंचाई बिजली : श्रीकांत

विज्ञापन
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा आयोजित राजस्व एवं तकनीकी कार्यों की समीक्षा बैठक ? - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि मथुरा जिले में विद्युत विभाग की ओर से 1036 करोड़ से विद्युतीकरण का कार्य किया जा रहा है। जिले में भाजपा सरकार ने अंतिम मजरे तक बिजली पहुंचाने का कार्य किया है। वे शनिवार को भाजपा जिला कार्य समिति और विद्युत अधिकारियों की समन्वय बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बिजली विभाग की सौभाग्य योजना, झटपट कनेक्शन, निवेश मित्र, सरचार्ज माफी योजना की समीक्षा की व किसानों के लिए ट्यूबवेल पर निर्बाध आपूर्ति मिलने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मंत्री ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से कहा कि किसी भी प्रकार उपभोक्ता का उत्पीड़न न हो, कोई भी बिलिंग कंपनी गलत बिल उपभोक्ता को न दे। इस दौरान उन्होंने भाजपा की नवीन जिला कार्य समिति से परिचय किया तथा भविष्य में विभाग को सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने कहा कि ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के नेतृत्व में ऊर्जा मंत्रालय बहुत तेजी से कार्य कर रहा है। सरकार 24 घंटे बिजली देने की मंशा से कार्य कर रही है। यह तभी संभव है जब अधिक से अधिक राजस्व विभाग केे प्राप्त हो। संचालन महामंत्री सत्यपाल चौधरी ने किया।
बैठक में महापौर डॉ. मुकेश आर्यबंधु, नगेेंद्र सिकरवार, अनिल चौधरी, नरदेव चौधरी, मनीषा पारासर, संजय लवानिया, राहुल गौतम, अनिल चौधरी, विवेक चौधरी, हरिमोहन सैनी, महीपाल सिंह तरकर, सत्यपाल चौधरी, देवेश पाठक, संजय प्रताप, पीयुष राघव, गिर्राज वाल्मीकि, सचिन चतुर्वेदी, प्रवीन ठाकुर, रवि अहेरिया, बिजली विभाग के एके चौधरी, एसके गुप्ता, राकेश कुशवाह, राकेश गुप्ता, अजय गर्ग आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें