फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जिले में अगले माह इलेक्ट्रिक बसों का संचालन

विज्ञापन
मथुरा। आईएसबीटी पर परिवहन निगम द्वारा लगाया जा रहा ई-बस चार्जिंग स्टेशन। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। जिले से 100 किलोमीटर के दायरे में अगले माह इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होगा। इलेक्ट्रिक बसें चलने से यात्रियों को गर्मी में राहत मिलेगी। परिवहन निगम के अधिकारी अगले माह बसें संचालन होने की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में नए बस स्टैंड से होते हुए अन्य शहरों के लिए अब परिवहन निगम ई-बसों का संचालन शुरू कर रहा है। जिले में 15 से 20 ई-बसें बस स्टैंड से होते हुए जाएंगी। परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि आईएसबीटी पर चार्जिंग स्टेशन बनने का कार्य चल रहा हैं जो मई माह के अंत तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद ई-बसें डिपो से संचालित होने लगेंगी। वरिष्ठ लेखाकार संतोष अग्रवाल ने बताया कि ई-बसें फुल वातानुकूलित होंगी। इनका संचालन आगरा, हाथरस, अलीगढ़, फिरोजाबाद आदि शहरों के अलावा क्षेत्रीय रूटों पर भी किया जाएगा। ई-बसें चलने से यात्रियों को किराए में भी राहत मिलेगी और गर्मी में परेशान भी नहीं होना पड़ेगा।
एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि चार्जिंग स्टेशन का कार्य चल रहा है वह जल्द ही पूरा हो जाएगा, इसके बाद 20 ई-बसों का संचालन बस स्टैंड से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों की बात

ई-बस का संचालन होने से सफर करने में आराम रहेगा। परिवहन निगम के अधिकारी जल्द बसों का संचालन शुरू करें।
- दीपू सिंह, यात्री

शहर से ई-बसें चलने से गर्मी में यात्रियों को राहत मिलेगी। रोडवेज के अधिकारी जल्द इसका संचालन शुरू करे तो लोगों को राहत मिले।
- प्रशांत गुप्ता, यात्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें