मथुरा। बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर निर्वाचन अधिकारी/बार अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने बुधवार को आचार संहिता लागू कर दी। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को आठ बिंदुओं के दिशा निर्देश जारी किए हैं।
बार अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, सचिव शिव कुमार लवानियां ने बताया कि 16 जनवरी को बार का मतदान होगा। इसके लिए 5 जनवरी से नामांकन दाखिल शुरू हो जाएंगे। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी किसी भी वोटर को प्रलोभन नहीं देंगे। कोई भी प्रत्याशी अपना होर्डिंग, पोस्टर नहीं लगाएगा। जिनके पहले से लगे हैं वह दो दिन के अंदर अपने होर्डिंग पोस्टर को हटा लें।
नामांकन वाले दिन प्रत्याशी किसी प्रकार का मिष्ठान वितरण और खानपान की व्यवस्था नहीं करेगा। सभी प्रत्याशियों की सामूहिक भोज की व्यवस्था 9 जनवरी को होगी। वोटिंग खत्म होने तक केवल प्रत्याशी ही सिविल कंपाउंड में रहेंगे। नामांकन को छोड़कर प्रत्याशी 11 समर्थकों के साथ ही प्रचार कर सकते हैं। आचार संहिता का पालन न करने वाले प्रत्याशी का नामांकन पत्र निरस्त करते हुए चुनाव लड़ने पर रोक लगाई जाएगी। आचार संहिता के पालन के लिए 11 सदस्यों की टीम बनाई गई है। टीम के सदस्य आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर निगाह रखेगी तथा प्रमाण सहित अपनी रिपोर्ट निर्वाचन अधिकारी को सौंपेगी।