फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा न्यूज: यमुना में नहाने उतरे वृद्ध, पैर फिसलते ही गहराई में चले गए; डूबने से हो गई मौत

Sat, 17 Oct 2026 02:06 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के मांट क्षेत्र में देवराहा बाबा आश्रम के पास यमुना में नहाते समय पैर फिसलने से वृद्ध गहरे पानी में डूब गया। गोताखोरों की मदद से उसका शव निकाला गया। मृतक की पहचान गाजीपुर निवासी राम अवध गुप्ता के रूप में हुई है।
 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना मांट क्षेत्र में देवराहा बाबा आश्रम के समीप शनिवार को यमुना नदी में नहाते समय एक वृद्ध डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकलवाया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


शनिवार को एक युवक देवराहा बाबा आश्रम के समीप यमुना नदी में नहाने गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। वृद्ध को डूबता देख मौके पर मौजूद नाविकों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मांट पुलिस मौके पर पहुंच गई और गोताखोरों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकलवाया।

मांट थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान राम अवध गुप्ता पुत्र रामदास गुप्ता निवासी औरिहर कला, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। युवक के कपड़ों के पास से एक टिकट भी मिला है। वह मथुरा और आसपास के क्षेत्रों में घूमने के लिए आया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें