फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बंद कमरे में चारपाई पर मिला वृद्ध का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। बारहघाट स्थित श्रीजी निकुंज काॅलोनी में एक बंद कमरे में चारपाई पर वृद्ध का शव पड़ा मिला। कमर से खून निकलने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। सुबह सात बजे पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। शव देखकर लग रहा था कि दो दिन पहले बुजुर्ग की मृत्यु हुई है। पुलिस ने वीडियोग्राफी कर शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया, मूल रूप से पुणे के रहने वाले 63 वर्षीय सुनील श्रीचंद हरियाणवी तीन माह से श्रीजी निकुंज काॅलोनी में राजरानी चौधरी के मकान में किराए पर रह रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह सात बजे उनके कमरे से खून आता देखकर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है और बदबू आ रही है।
पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो सुनील चारपाई पर मृत पड़े थे। पुलिस को जानकारी मिली है कि वह तीन दिन पहले कमरे के बाहर आए थे, उसके बाद नहीं निकले। सीओ सदर वरुण मिश्रा का कहना है कि परिजन को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें