फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में कंपनी निदेशक समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलदेव (मथुरा)। सड़क हादसों में इन्वेस्टमेंट प्लानर्स कंपनी के निदेशक समेत दो लोगों की मौत हो गई। एक हादसा एक्सप्रेसवे पर हुआ, जबकि दूसरी घटना थाना जमुनापार में हुई।
विज्ञापन

मंगलवार की रात यमुना एक्सप्रेसवे के ग्राम नगला संजा के समीप आगरा से नोएडा जा रही ईको स्पोर्ट कार का अचानक टायर फट गया। अनियंत्रित हुई कार डिवाइडर से टकरा गई। सूचना मिलते ही मौके पर एक्सप्रेसवे के बचावकर्मी व पीआरवी पुलिस पहुंच गई।
कार सवार युवक को बड़ी मुश्किल से कार से निकाला गया। उसने इलाज के दौरान ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। जेब से मिले कागजातों के आधार पर युवक की पहचान वरुण गुप्ता (37) पुत्र प्रमोद गुप्ता नोएडा निवासी 317 बी, सेक्टर 108 के रूप में हुई। मृतक युवक की पहचान नोएडा के सेक्टर 18 में इन्वेस्टमेंट प्लानर्स कंपनी के निदेशक के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने घरवालों को सूचना दे दी। वहीं, जमुनापार क्षेत्र में गांव सुखदेवपुर के पास साइकिल सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार अजय नगर निवासी लडैते लाल की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें