फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: शोभायात्रा में 18 राजकुमार सफेद घोड़ों पर निकलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। महानगर को अग्रसेनमय करने के लिए श्री अग्रबंधु सभा मथुरा की ओर से 16 अक्तूबर को अग्रसेन चौराहा मसानी से निकलने वाली भव्य शोभायात्रा में 18 राजकुमार सफेद सजे-धजे घोड़ों पर सवार होकर निकलेंगे। महाराजा अग्रसेन उड़ीसा शैली के विशाल रथ पर विराजमान होंगे। शोभायात्रा के मार्ग पर रेड कार्पेट बिछाया जाएगा।
विज्ञापन

अग्रसेन चौक केदारधाम स्थित भामाशाह सभागार में आयोजित समारोह में अग्रबंधुओं की अग्रपत्रिका का विमोचन मुख्य संरक्षक मुरारी अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज देश को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दे रहा है। सभा के महामंत्री देवेंद्र अग्रवाल ने बताया कि 15 अक्तूबर को 500 महिलाओं की सहभागिता से लाल दरवाजा से भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी। सुबह नौ बजे अग्रसेन चौक पर भावांजलि महोत्सव होगा। 16 अक्तूबर को महानगर में भव्य शोभायात्रा निकलेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा अध्यक्ष हरीश जैन सर्राफ ने की। पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक किशोर भरतिया का सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्थापक विपिन किरोड़ी सर्राफ, रविप्रकाश अग्रवाल, बंशीधर अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, कृष्ण कुमार कन्नू, देवेंद्र सर्राफ, मितेश बंसल, प्रवीन दाल वाले, राकेश गर्ग, मनोज अग्रवाल, दीपक सर्राफ, गजानंद अग्रवाल, महिला सभा अध्यक्ष रितु अग्रवाल, महामंत्री शिल्पी अग्रवाल सहित पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें