फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जिले के आठ राजकीय इंटर कॉलेजों को मिले नए प्रधानाचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिले के राजकीय इंटर कॉलेजों में शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से माध्यमिक शिक्षा अनुभाग ने आठ नए प्रधानाचार्यों की नियुक्ति की है।
विज्ञापन

विशेष सचिव कृष्ण कुमार गुप्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभिन्न राजकीय बालिका इंटर कॉलेजों और राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्यों की तैनाती की गई है। नई नियुक्तियों से विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों को गति मिलने और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता व प्रभावशीलता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
जारी आदेश के अनुसार रागिनी शर्मा को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बलदेव, बरखा सिंह को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सिरिया की नगरी जमुनापार, संध्या श्रीवास्तव को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फरह, अंजू कुशवाह को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अड़ींग तथा अलका तिवारी को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परखम का प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा अखिलेश कुमार यादव को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज सोनई, छीतर सिंह को राजकीय इंटर कॉलेज जैंत तथा प्रमोद कुमार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज नंदगांव का प्रधानाचार्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें