फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाही ईदगाह पर शहर मुफ्ती लुतफुल्लाह अदा कराएंगे नमाज

Tue, 05 Jul 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
ईद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ईद उल फितर की नमाज अदा कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने चाक चौबंद इंतजाम कर लिए हैं। मुख्य नमाज शाही ईदगाह पर शहर मुफ्ती लुतफुल्लाह कादरी सुबह नौ बजे अदा कराएंगे। इधर ईद के त्यौहार के लिए मुसलिम समाज में काफी उत्साह है। 
विज्ञापन


नगर पालिका ईओ ब्रजेश कुमार ने बताया शाही ईदगाह के निकट बैरिकेडिंग कराई जा रही है, जिससे नमाज के वक्त कोई पशु प्रवेश न कर सके। पालिका प्रशासन ने नमाजियों के लिए साफ-सफाई के विशेष इंतजाम कराए हैं। मुसलिम बहुल वार्डों में सफाई कराई जा रही है।  

ईद की नमाज अदा कराने को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं पर मंगलवार को विराम लग गया। शाही मसजिद ईदगाह कमेटी के सचिव अब्दुल हक ने पत्र जारी कर अवगत कराया कि शाही मसजिद ईदगाह में सुबह नौ बजे ईद उल फितर की नमा अदा कराई जाएगी। 
विज्ञापन



इफ्तार के बाद उमड़े खरीदार, देर रात तक खरीददारी
बाजार में ईद की रौनक अपने शबाब पर है। बाजार में खरीदारी के उत्साह को कारोबारी भी हाथों-हाथ ले रहे हैं। मंगलवार देर रात तक बाजारों में गहमागहमी रही। रोजा इफ्तार के बाद बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। महिलाओं में खासा उत्साह है। हार और रंग-बिरंगी चूड़ियाें की देर रात तक खरीदारी होती रही। गारमेंट शोरूम पर भी महिलाएं खरीददारी में आगे रहीं। सेंवई की बिक्री भी तेज हो गई है। 
विज्ञापन





शाही ईदगाह - सुबह 9 बजे
अहले हदीस- सुबह 7:30 बजे
मरकज वाली मसजिद- सुबह 8:30 बजे
मनोहरपुरा वाली मसजिद- सुबह 9:30 बजे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें