फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वृंदावन की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। वृंदावन में बढ़ती श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या से उत्पन्न हो रही यातायात अव्यवस्था के समाधान के लिए प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। सोमवार को पर्यटक थाना परिसर में सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित दूसरी समन्वय बैठक हुई। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने यातायात व्यवस्था को सुगम और व्यवस्थित बनाने को लेकर विस्तृत मंथन किया।
विज्ञापन

बैठक में नगर निगम, यातायात पुलिस, परिवहन विभाग, राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। मुख्य फोकस शहर में जाम, अवैध पार्किंग, अतिक्रमण, ई-रिक्शा संचालन और प्रमुख मंदिर मार्गों पर बढ़ते यातायात दबाव पर रहा। सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा ने कहा कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर और सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विभागीय समन्वय, जनसहभागिता और क्रियान्वयन के माध्यम से ही शहर की यातायात समस्या का समाधान संभव है। सीओ सदर प्रीतम पाल सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा। अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने कहा कि नगर निगम यातायात सुधार अभियान में सहयोग करेगा।
बैठक में वृंदावन सिविल सोसाइटी, उद्योग व्यापार मंडल, ब्रजवासी तीर्थ पुरोहित हित पंडा सभा आदि संगठनों के प्रतिनिधियों ने सुझाव रखे। नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष धनेंद्र अग्रवाल बॉबी ने वृंदावन में दमकल की मांग रखी। सिटी मजिस्ट्रेट ने उन्हें आश्वासन दिया। इस अवसर पर श्याम सुंदर गौतम, अभय वशिष्ठ, पवन ठाकुर, जितेंद्र सिंह राणा, सोहन सिंह सिसोदिया, अमित शर्मा, रासबिहारी अग्रवाल, विवेक गौतम, रवि यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें