मथुरा। कोसीकलां में होने वाले राष्ट्रीय लोकदल के अधिवेशन और रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह दिखाई दे रहा है। रैली को सफल बनाने के लिए बृहस्पतिवार को पाली डुंगरा के महाराजा कॉलेज में गोवर्धन विधानसभा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बैठक की।
रालोद से गोवर्धन विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रीतम सिंह प्रमुख ने बताया कि 16 नवंबर को कोसीकलां में राष्ट्रीय अधिवेशन एवं विशाल रैली का आयोजन होना है। आयोजन को सफल बनाने के लिए रणनीति पर चर्चा की गई है। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र से अधिकतम संख्या में लोगों की उपस्थिति दर्ज कराने का संकल्प लिया है। उन्होंने बताया कि गोवर्धन विधानसभा के गांवों एवं कस्बों से कार्यकर्ता संगठित रूप से वाहनों के माध्यम से कोसीकलां पहुंचेंगे। इसके लिए परिवहन, अनुशासन, तथा समन्वय समितियों का गठन किया गया।
उन्होंने कहा कि रैली शक्ति, एकता और किसान-युवा के विश्वास की प्रतीक होगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जयंत चौधरी के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया है। बैठक में फौरन सिंह प्रधान, जिलाध्यक्ष राजपाल भरंगर, बाबूलाल, सुरेश भगत, गोविंद चौधरी चेयरमैन, वीरेंद्र मास्टर, गुड्डू प्रधान, उमेश चौधरी, अमित गुर्जर समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।