फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने फूंका पीएम मोदी का पुतला

Sat, 19 Dec 2015 06:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को कोर्ट में बुलाए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिले में विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी ने मंडी चौराहे पर पीएम नरेंद्र मोदी का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। शहर कांग्रेस कमेटी ने होली गेट पर पुतला जलाया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को मोदी सरकार बेवजह परेशान कर रही है। नेशनल हेराल्ड मामले की फाइल 15 साल पहले बंद हो चुकी हैं।

वहीं भाजपा शासित मध्य प्रदेश में व्यापमं घोटाले में सैकड़ों लोग आत्महत्या कर चुके हैं, इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। इस अवसर पर बिहारीकांत तिवारी, मलिक अरोड़ा, कमलेश चौधरी, तौफीक कुरैशी, एमएम शर्मा, डॉ. आशुतोष भारद्वाज, मोहन सिंह, प्रकाश शर्मा, रमेश पंडित, जेपी शर्मा समेत अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन


शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर नेशनल हेराल्ड मामले के विरोध में बैठक हुई। शहर अध्यक्ष आबिद हुसैन ने कहा कि नेशनल हेराल्ड केस की जांच पूरी हो चुकी है। केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर एक भाजपा नेता ने कोर्ट में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को राजनैतिक विरोध के कारण तलब कराया।

इसके बाद आबिद हुसैन के नेतृत्व में होलीगेट चौराहा पर पीएम मोदी का पुतला दहन किया गया। इससे पूर्व पीएम मोदी और केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगाए। इस अवसर पर दिनेश पाठक, विनोद खंडेलवाल, दीपक वर्मा, योगेंद्र चतुर्वेदी, जितेंद्र मणि, मनोज गौड़, कीर्ति कौशिक, बिहारीलाल, विष्णु राजपूत, ब्रजकिशोर गोस्वामी समेत अन्य उपस्थित थे।

नगर पालिका चौराहे पर प्रदर्शन
वृंदावन में शहर कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को चुंगी चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। नगर अध्यक्ष नूतन बिहारी पारीक ने कहा कि वर्षों पहले बंद हो चुके नेशनल हेराल्ड प्रकरण में मोदी सरकार के इशारे पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने अदालत में उक्त मामले को उठाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न्यायालय और न्यायिक प्रक्रिया का पूरा सम्मान करते हुए मोदी सरकार के कुत्सित प्रयास का हर स्तर पर विरोध करेगी। इस अवसर पर घनश्याम चौधरी, सभासद विष्णुदान शर्मा, गोविंद शर्मा, पुरुषोत्तम सैनी, शत्रुघ्न शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें