फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली रूट खुला तो भरतपुर बंद

Mon, 22 Feb 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जाट आरक्षण आंदोलन की आग ने सोमवार को भरतपुर रूट को अपनी चपेट में ले लिया। भरतपुर में आंदोलनकारियों ने रेल ट्रैक के साथ सड़क मार्ग को भी जाम कर दिया। इससे भरतपुर की ओर जाने वाली बसें और ट्रेन बंद हो गई। रेलवे स्टेशन और बस स्टेंड पर राजस्थान की ओर जाने वाले यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन


छह से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से होकर निकाला गया। रविवार के समान सोमवार को भी टिकट वापस करने के मुद्दे पर रेलवे कर्मियों से यात्रियों का कई बार झगड़ा हुआ। यात्रियों का कहना था कि उन्हें कम पैसे वापस किए जा रहे हैं।

पूछताछ काउंटर पर कोई कर्मी यात्रियों को जानकारी देने के लिए उपलब्ध नहीं था। यात्रियों ने हंगामा किया तब यहां कर्मचारी आया। यही हालात बस स्टेंड पर रहे। भरतपुर में राजस्थान रोडवेज की बसों में आग लगाने से भयभीत रोडवेज कर्मियों ने बसों को राजस्थान की ओर रवाना होने से रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये गाड़ियां रहीं रद्द
- अमृतसर-नांदेड़ एक्सप्रेस
- जम्मूतवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस
- हिम सागर एक्सप्रेस
- पंजाब मेल
- सचखंड एक्सप्रेस
- पश्चिम एक्सप्रेस
- अमृतसर-दादर एक्सप्रेस
- मालवा एक्सप्रेस
- जम्मूतवी-हापा एक्सप्रेस

इनका मार्ग रहा परिवर्तित
- कोटा जन शताब्दी अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर मथुरा, आगरा कैंट, बयाना, सवाईमाधोपुर के रास्ते चलाई जा रही है
- जनता एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर मथुरा, आगरा कैंट, बयाना, सवाईमाधोपुर के रास्ते चलाई जा रही है
- देहरादून-कोचुवेली एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर मथुरा, आगरा कैंट, बयाना, सवाईमाधोपुर के रास्ते चलाई जा रही है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें