फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माननीया को पहना दी मिनी स्कर्ट

Sat, 27 Dec 2014 11:52 PM IST
हिमांशु त्रिपाठी
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद हेमा मालिनी साइबर क्राइम का शिकार हो गई हैं। साइबर अपराधियों ने तकनीक  प्रयोग से हेमा को मिनी स्कर्ट और टीशर्ट पहना दी। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हेमा मालिनी को ट्विटर पर सफाई देनी पड़ी।
विज्ञापन


फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी इन दिनों दुबई में हैं। उनको जनवरी के पहले हफ्ते में मथुरा आना है। इसी बीच दुबई की सैर में ही एक फोटो ने हेमा को हैरत में डाल दिया।

जींस की मिनी स्कर्ट, टाइट टीशर्ट और पीले शू में अपनी कैटवॉक करती तस्वीर देख हेमा के होश उड़ गए। इस फोटो में हेमा को सफेद रंग की घड़ी लगाए दिखाया गया है। देखते ही देखते यह फोटो फेसबुक और व्हाट्सएप पर वायरल हो गई। सियासत से जुड़े लोग तो इस फोटो को खूब शेयर करने लगे।
विज्ञापन


कुछ ही देर में हेमा मालिनी के समर्थकों ने वह फोटो इंटरनेट पर ढूंढ निकाली जिसके जरिए हेमा की फर्जी फोटो बनाई गई थी। समर्थकों ने असली फोटो लोगों को भेजते हुए सफाई दी कि हेमा के खिलाफ साजिश रची जा रही है। शाम होते होते मिनी स्कर्ट और पीले शू वाली फोटो हेमा के पास भी पहुंच गई।

इसके बाद हेमा मालिनी ने ट्वीट कर कहा कि इस तरह के कपड़े तो युवा अवस्था में भी नहीं पहने। ट्वीट के साथ हेमा ने बुर्जखलीफा के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की है।  



ये क्या फोटो है मेरी मिनी स्कर्ट में! प्लीज! यह पूरी तरह से काल्पनिक फोटो है। मैने कभी ऐसी कोई चीज नहीं पहनी। मैने युवा अवस्था में भी ऐसे परिधान नहीं पहने। सफेद घड़ी और पीले शू मेरे लिए आश्चर्यजनक है।
विज्ञापन

(हेमा मालिनी का ट्वीट-शनिवार शाम 7 बजे के बाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें