फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 6 केंद्रों पर शुरू हुई बीएड की परीक्षाएं

Sat, 19 Aug 2023 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिले भर के बीएड के प्रथम व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षाएं शुक्रवार से आरंभ हो गईं। इन परीक्षाओं के लिए जिले में 6 नोडल परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें शहर के प्रमुख महाविद्यालयों के साथ वृंदावन का भी एक कॉलेज शामिल है।
विज्ञापन

शुक्रवार से बैचलर ऑफ एजुकेशन प्रथम व अंतिम वर्ष की परीक्षाएं दो पालियों में आरंभ हुईं। प्रथम पाली में सुबह से 11 से 1 बजे तक और दूसरी पाली 3 से 5 बजे तक परीक्षाएं होंगी। यह परीक्षाएं ओएमआर शीट (बहुविकल्पीय) पर हो रही हैं। इसके लिए छह महाविद्यालयों बीएसए डिग्री कॉलेज, केआर कन्या महाविद्यालय को 8 कॉलेज, केआर शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में 5, केआर स्नातकोत्तर महाविद्यालय को 4, आरसीए कन्या महाविद्यालय को 6 एवं आईओपी वृंदावन को 5 महाविद्यालयों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

बीएसए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा ने बताया कि बीएसए कॉलेज में प्रथम पाली में 2730 परीक्षार्थियों की परीक्षा थी। इसमें से करीब 100 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 2240 विद्यार्थियों को परीक्षा देनी थी। इसमें लगभग 15 विद्यार्थी परीक्षा देने नहीं आए। बीएसए कॉलेज में जिले के 32 महाविद्यालयों के विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन


केआर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रवीण कुमार अग्रवाल ने बताया कि उनके कॉलेज में प्रथम पाली में करीब 700 एवं द्वितीय पाली में 550 छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षाएं सुचारू रूप से हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें