फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ई-रिक्शा पलटा, तीन विदेशी श्रद्धालु घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन(मथुरा)। गिरिराजजी की परिक्रमा करने आए रूस के तीन श्रद्धालु ई-रिक्शा पलटने से घायल हो गए। स्थानीय युवक ने श्रद्धालुओं की मदद कर घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। एक युवक को अंदरूनी गंभीर चोट लगने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन



रूस निवासी अर्चन, जुलोवा, जरीना पवदेलनिया काफी दिनों से वृंदावन के इस्काॅन मंदिर से जुड़े हैं। ये सभी मंगलवार दोपहर गिरिराजजी की परिक्रमा करने गोवर्धन आए थे। सौंख रोड पर टेलीफोन एक्सचेंज के निकट अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में तीनों विदेशी श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक मौके पर से वाहन को लेकर भाग गया। स्थानीय गो सेवक हरेकृष्ण चौधरी ने श्रद्धालुओं की मदद से सीएचसी गोवर्धन भर्ती कराया।

हरेकृष्ण ने बताया कि विदेशी श्रद्धालु चोट लगने के कारण दर्द से कराह रहे थे। मदद के तौर पर अस्पताल पहुंचाया। सीएचसी प्रभारी डाॅ. वीएस सिसौदिया ने बताया कि अर्चन को कमर में अंदरूनी चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेयी ने ईरिक्शा पलटने व विदेशी श्रद्धालुओं के घायल होने की जानकारी से इन्कार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें