फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से द्वारिकाधीश मंदिर के दर्शनों में होगा बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। रामनवमी दो अप्रैल से ठाकुर श्री द्वारिकाधीश मंदिर के दर्शन के समय में परिवर्तित हो जाएगा। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट के अनुसार रामनवमी के दिन से विश्व प्रसिद्ध मंदिर ठाकुर श्री द्वारिकाधीश जी महाराज के दर्शन के
विज्ञापन

समय में परिवर्तन किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस परिवर्तन में सुबह के दर्शनों के समय में कोई बदलाव नहीं होता है। सुबह की चारों झांकी यथा समय पर ही होंगी। लेकिन सायंकाल की झांकियों के समय में परिवर्तन किया जाता है।
सायंकाल उत्थापन के दर्शन 4 बजे से 4:20 तक तथा भोग के दर्शन 4:45 बजे से 5:05 तक होंगे। संध्या आरती के दर्शन 5:20 बजे से 5:40 तक और शयन के दर्शन 6:30 बजे से 7:30 बजे तक होंगे। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के कारण बाहरी लोगों को अभी अपने आराध्य के दर्शन सुलभ नहीं हो सकेंगे। मंदिर के अंदर ही अंदर पूजन का क्रम जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें