मथुरा। कड़ाके की सर्दी के चलते स्कूलों को बंद कर दिया गया है। वहीं परिषदीय और 10-12वीं कक्षाओं की प्री बोर्ड की परिक्षाएं आने वाली हैं। ऐसे में मम्मियां शीतकालीन अवकाश में अपने बच्चों के होमवर्क और परीक्षा की तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
बच्चाें को घर में समय का सही उपभोग करने, प्रश्न का उत्तर तलाशने, संक्षेप, विस्तृत और अन्य बारिकियों के बारे में उन्हें बता रही हैं। शांत और आरामदायक पढ़ाई का माहौल बनाने में महती भूमिका निभा रही हैं। बच्चों को मॉक टेस्ट और पुराने पेपर हल करने में मदद भी कर रहीं हैं ताकि वे परीक्षा के पैटर्न को समझ सकें।
बच्चों की परीक्षा की तैयारी में पूरी तरह से सहयोग कर उनकी समस्याओं का समाधान करती हूं, और उसे प्रेरित करती हूं।
रुपाजंलि- चंदनवन
बच्चे के होमवर्क और परीक्षा की तैयारी के लिए एक टाइम टेबल बनाती हूं। उसे सिखाती हूं कि कैसे समय का महत्व समझना है
ज्योति रंजन-कृष्णा नगर
बच्चे को हमेशा प्रेरित करती हूं कि वह अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करे। उदाहरण देकर बच्चों को समझाया।
डॉ. कल्पना सिंह-टेकमैन सिटी
मोबाइल का दुरुपयोग अधिक हो रहा है। मोबाइल की लत नहीं छोड़ी तो आने वाली पीढ़ी कम देखने और सुनने वाली होगी।
श्वेता सिंह- टेकमैन सिटी