फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जाको राखे साइयां...मथुरा में भाजपा नेता की कार का एक्सीडेंट, ऐसे छूकर निकल गई मौत; देखने वाले भी हैरान

Thu, 23 May 2024 03:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

भाजपा के वरिष्ठ नेता की कार को डंपर ने चपेट में लिया। डंपर कार को 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। ड्राइवर और भाजपा नेता चीखते रहे। इसके बाद डंपर रुका, तो लोगों ने कार में फंसे भाजपा नेता और ड्राइवर को बाहर निकाला। गनीमत ये रही कि दोनों ही सुरक्षित मिले। 
विज्ञापन
भाजपा नेता की कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जाको राखे साइयां, मार सके न कोय। यह कहावत एक बार फिर नंदगांव में चरितार्थ हो उठी। कस्बे के वरिष्ठ भाजपा नेता की गाड़ी को सामने से टक्कर मारते हुए अनियंत्रित डंपर 50 मीटर तक घसीटता ले गया। आगे से गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन गाड़ी में सवार भाजपा नेता और उनके चालक को खरोंच तक नहीं आई।

विज्ञापन


बुधवार को भाजपा नेता दान बिहारी चौधरी उर्फ दानो नेता नंदगांव से कोसी जा रहे थे। गाड़ी उनका चालक रोहताश तिवारी चला रहा था। दोपहर करीब पौने दो बजे सिंडिकेट बैंक के पास कोसी की ओर से गलत दिशा में तेज गति से आ रहे डंपर ने उनकी कार में सामने से जबरदस्त टक्कर मार दी। डंपर कार को लगभग 50 मीटर तक घसीटता ले गया। इससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

स्थानीय लोगों ने उन्हें जैसे-तैसे बाहर निकाला। दोनों सुरक्षित हैं। चालक डंपर छोड़कर भाग गया, उसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। दान बिहारी चौधरी ने बताया कि यशोदा मैया की कृपा से बड़ा हादसा टल गया। इस संबंध में अभी तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं स्थानीय निवासी नरेश कुमार व कमल चौधरी ने बताया कोसी से कामां, नंदगांव मार्ग पर ओवरलोड ट्रक, डंपर फर्राटे भरते हैं। उन्होंने इन पर रोक लगाए जाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें