केशीघाट पर यमुना भक्तों ने किया दुग्धाभिषेक
- फोटो : अमर उजाला वृंदावन
यमुना छठ का पावन पर्व मंगलवार को धर्मनगरी में श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया।
केशीघाट पर आयोजित संगोष्ठी में पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने कहा कि भारतीय संस्कृति की प्राण मां यमुना के अस्तित्व को बचाने के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे।
इससे पहले ब्रजवासी तीर्थ पुरोहित पंडा सभा, ब्राह्मण महासभा और ब्रजवासी पंडा सभा के नंद कुमार पाठक, महेशचंद्र शर्मा, संजय बल्लभ गौतम, कृष्णचंद्र गौतम, सुरेशचंद्र शर्मा, डा. देवेंद्र शास्त्री, गिरधारी ब्रजवासी आदि ने मां यमुना का 101 लीटर दूध से अभिषेक किया।
यमुना किनारे विशेष सफाई अभियान चलाकर लोगों को यमुना शुद्धीकरण के लिए प्रेरित किया गया। इंटक कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क से प्राचीन केशीघाट तक बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली।
केशीघाट पर यमुना पूजन कर यमुना शुद्धीकरण की मांग शासन-प्रशासन से की। इस अवसर पर इंटक जिलाध्यक्ष ताराचंद्र गोस्वामी, डा. अशोक अग्रवाल, नूतन बिहारी पारीक, नारायण यादव, सोहन सिंह सिसौदिया आदि उपस्थित थे।