फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने दी एक डिग्री की राहत

Wed, 24 Jun 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गरमी से परेशान लोगों को हल्की बारिश से राहत मिली। दोपहर बाद बादल छाए और राहत की बूंदाबांदी हुई। ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना हो गया। बारिश से पहले तेज आंधी भी चली।
विज्ञापन


मौसम के इस तेवर ने दिन के तापमान में एक डिग्री की राहत दी। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 42 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान में तो दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राया शोध केंद्र प्रभारी डा. श्याम सुंदर शर्मा ने बताया कि बुधवार को आर्द्रता का स्तर 65 प्रतिशत मापा गया।

जिले के मुकाबले देहात क्षेत्र में अधिक बारिश दर्ज की गई। बलदेव में तेज आंधी के बाद बारिश हुई। यहां गांव अबैरनी स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया के भवन पर दोपहर में बिजली गिरी। तेज धमाका हुआ और बैंक के कंप्यूटर, इनवर्टर, जेनरेटर, यूपीएस बंद हो गए।
विज्ञापन


छाता में शाम चार बजे तेज आंधी से तमाम टिन शेड, छप्पर उड़ गए। बिजली व्यवस्था भंग हो गई। हालांकि बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया। गौंहारी, दौताना, बहरावली, लाड़पुर, उंदी, खायरा, तरौली, अकबरपुर में भी हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें