कोसीकलां। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) नगर पालिका परिषद क्षेत्र में राजमार्ग के किनारे बसीं अविकसित कॉलोनियों में 7 सड़कों व नालियों को दुरुस्त कराएगा। इस पर एक करोड़ 52 लाख रुपये की लागत आएगी। शासन से स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रकिया शुरू हो गई है।
जनपद की एक मात्र नगर पालिका कोसीकलां की आबादी करीब 1.5 लाख है। यहां 25 वार्ड हैं। डूडा ने कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल की संस्तुति के अलावा सर्वे कराकर उन मार्गों की सूची तैयार की है जो लंबे समय से क्षतिग्रस्त हैं। इनमें 7 ऐसे मार्ग सामने आए जो मरम्मत योग्य मिले। इनसे जुड़ी नालियां भी क्षतिग्रस्त होने से पानी रास्तों पर बह रहा है। यहां सीमेंटेड सड़क और नाली का निर्माण कराया जाएगा।
यहां होंगे काम
- नंदगांव रोड पर गडरिया काॅलोनी, अग्रवाल काॅलोनी 30 फुटा रोड, बैंक काॅलोनी, वार्ड 3 में वाल्मीकि बस्ती, बठैन गेट, वार्ड 13 कृष्णाधाम काॅलोनी, बठैन रोड पर सीसी सड़क व नालियां बनेंगी
7 मार्गों पर सीसी सड़क व नाली निर्माण के प्रस्ताव को शासन ने स्वीकृति दे दी है। टेंडर प्रकिया के बाद काम शुरू कराया जाएगा।
-धर्मवीर अग्रवाल, चेयरमैन, नगर पालिका