फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत विद्युत उप केंद्र परिचालक ने शुरू की सप्लाई, कर्मचारी को लगा करंट, झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। विद्युत उप केंद्र से शटडाउन लेने के बाद बिना जानकारी दिए विद्युत सप्लाई चालू करने से तार बदलते समय भारद्वाज मेसर्स का कर्मचारी करंट लगने से झुलस गया। कर्मचारी को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया है। जेई, एसडीओ उपकेंद्र पर पहुंचे। वहां उपकेंद्र परिचालक नशे में धुत मिला उसके पास से शराब व अन्य सामग्री मिली है। जेई ने उप केंद्र परिचालक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मुड़िया पूर्णिमा मेले में बेहतर प्रकाश व्यवस्था के लिए विद्युत निगम की ओर से भारद्वाज मेसर्स के कर्मचारियों से विद्युत लाइन बदलवाने का कार्य आन्यौर क्षेत्र में कराया जा रहा है। संविदा कर्मी दिनेश ने विद्युत उपकेंद्र 33/11 केवी के परिचालक विजय कुमार से शटडाउन लेकर तार बदलने का काम शुरू कराया। आरोप है कि उप केंद्र परिचालक विजय कुमार ने शराब के नशे में धुत होकर शटडाउन वापस किए बिना ही विद्युत सप्लाई चालू कर दी।
इससे पोल पर तार बदल रहे भारद्वाज मेसर्स के कर्मचारी जगन निवासी माधुरी कुंड करंट लगने से झुलस गया। इसकी जानकारी मिलते ही अधिकारियों ने उसे गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया। जेई राहुल शाहू ने उपकेंद्र परिचालक विजय कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष नितिन कसाना ने बताया कि जेई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें