फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में गिरा सिपाही: जमकर पी रखी थी शराब, देखने के लिए लग गई लोगों की भीड़; साथियों ने निकाला

Mon, 04 Sep 2023 02:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वर्दी वाले ने शराब इस कदर पी कि उसे खुद का भी होश नहीं रहा। वो लड़खड़ाते हुए नाले में गिर गया। खुद को किसी भी तरह से वो बाहर नहीं निकाल पा रहा था। मौके पर पहुंचे अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे बाहर निकाला। 
 
विज्ञापन
मथुरा कोतवाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा शहर कोतवाली के सिपाही पर अंगूर की बेटी का नशा इस कदर हावी हो गया कि वह अपनी सुधबुध खो बैठा और सुभाष नगर नाले में जा गिरा। इसकी जानकारी लोगों को हुई तो उन्होंने कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। कोतवाली पुलिस ने उसे नाले से बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


रविवार रात कोतवाली में तैनात एक पुलिसकर्मी ने शराब का इतना सेवन कर लिया कि वह अपने होश खो बैठा। गुरुद्वारे के सामने से गुजरने के दौरान वह किसी तरह सुभाष नगर नाले में गिर गया। पुलिसकर्मी को नाले में गिरा देख वहां लोगों की भीड़ लग गई।

लोगों ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया तो वह सफल नहीं हुए। अंत में कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सिपाहियों ने नाले में उतरकर अपने साथी को बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें