फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नशेबाज ने तो हद ही कर दी, लोग रोकते रहे और वो हाईटेंशन टावर पर चढ़ता चला गया; जानें फिर क्या हुआ

सार

आगरा के जगजीवन नगर में नशे में धुत एक युवक हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ गया और गमछे से खुद को बांधकर तीन घंटे तक हंगामा करता रहा। बिजली आपूर्ति बंद कर पुलिस और बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा।
विज्ञापन
हाईटेंशन टावर पर चढ़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र के जगजीवन नगर में नशे में धुत युवक हाईटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़ गया। टॉवर पर पहुंचकर उसने गमछे से खुद को बांध लिया और करीब तीन घंटे तक नीचे उतरने से इंकार करता रहा। पुलिस, बिजली विभाग और बचाव दल की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन



 

नई आबादी निवासी सुभाष ने बताया कि उसका भाई राजेश उर्फ बिलखा नशे का आदी है वह अक्सर परिवार व मोहल्ले के लोगों से विवाद करता रहता है। दो दिन पहले भी उसका पड़ोसियों से मामूली बात को लेकर झगड़ा हुआ था। बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे वह नशे की हालत में हाईटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़ गया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक टॉवर पर चढ़ने के बाद जान देने की धमकी देने लगा। सूचना पर पुलिस, बिजली विभाग के कर्मचारी और बचाव दल मौके पर पहुंचा। बचाव टीम को देखकर वह और ऊपर चढ़ गया तथा लगातार हंगामा करता रहा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिजली विभाग ने एहतियातन करीब आधे घंटे तक लाइन की आपूर्ति बंद कर दी।

 

करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों ने युवक को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत और समझाइश के बाद रात 9 : 28 मिनट पर वह नीचे उतरने को तैयार हुआ। नीचे आते ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

 
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि राजेश पहले भी कई बार हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ चुका है। उसकी हरकतों से मोहल्लेवासी परेशान हैं और किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। वह किस कारण टॉवर पर चढ़ा था, इसकी जानकारी की जा रही है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें