फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नशे की लत में बर्बाद हो रहा युवाओं का भविष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। महामंडलेश्वर नवल गिरी महाराज ने कहा कि नशा युवाओं की मुख्य समस्या बन चुका है। युवा विभिन्न प्रकार के नशे की लत से ग्रसित हो चुका है। यह समस्या न केवल समाज की जड़ों को कमजोर कर रही है, बल्कि नई पीढ़ी के भविष्य के लिए भी खतरा है। इसको समाप्त करने के लिए संपूर्ण समाज का सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन

वह विश्व हिंदू परिषद महानगर द्वारा बीएसए कॉलेज में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे। प्रांत संगठन मंत्री राजेश कुमार ने कहा कि भारत के युवक-युवतियों में बढ़ रही नशे की लत भविष्य को प्रभावित कर रही है। महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि आज के युवा को भारत के इतिहास को जरूर पढ़ना चाहिए।
पीएम मोदी के विजन-4047 में युवा वर्ग प्राथमिकता है। इस दौरान भागवताचार्य रसिया बाबा महाराज, विहिप महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल, कॉलेज के अध्यक्ष उमा शंकर अग्रवाल, ओम प्रकाश सिंह, गोकुलेश गौतम, मुकुंद दास महाराज, सतीश, संतोष राजोरिया और मोहित नौहवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें