फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: फर्जी निकले दस्तावेज, राशन की कालाबाजारी में दो पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरह (मथुरा)। 25 जून को पुलिस ने एक पिकअप पकड़ी थी। इसमें 50 बोरी राशन का चावल लदा था। जांच में राशन कालाबाजारी के लिए ले जाता पाया गया। इस संबंध में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी की तहरीर पर थाना फरह में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


कस्बा के पथवारी चौक से पुलिस ने राशन की कालाबाजारी की सूचना पर 25 जून को पिकअप पकड़ी थी। सूचना पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम भी पहुंची। टीम को आरोपी पक्ष की ओर से राजस्थान से की गई खरीदारी के फर्जी बिल दिखाकर टीम को गुमराह करने की कोशिश की गई। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जब बिल की सत्यता की जांच की गई तो डीग (राजस्थान) की फर्म के मालिक ने बिल को फर्जी बताया।

इसके बाद क्षेत्रीय खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी सुशील तिवारी ने बुधवार रात राशन की कालाबाजारी करने के आरोप में विधि चंद अग्रवाल और एक अन्य अज्ञात के खिलाफ राशन की कालाबाजारी फर्जी बिल बनाने आदि सुसंगत धाराओं में थाना फरह में मुकदमा दर्ज कराया गया। थाना प्रभारी सुरेश चंद ने बताया मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन


नहीं रुक रही राशन की कालाबाजारी

भले ही राशन की कालाबाजारी के एक मामले में खाद्य एवं आपूर्ति ने कार्रवाई कर दी। बावजूद इसके क्षेत्र के परखम और इसके आसपास कालाबाजारी आम है। दुपहिया वाहनों से भी कालाबाजारी हो रही है। कई स्थानों पर राशन की कालाबाजारी कर राशन एकत्रित किया जाता है। वहां से चोरी-छिपे वाहनों से आसपास के जनपदों में भेजा जाता है। इसके लिए फर्जी बिलों का उपयोग भी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें