फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: लूटी कार एक्सप्रेसवे के आगरा टोल प्लाजा से गुजरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे से सुरक्षा कम होते ही लुटेरों ने कार लूट ली। चालक को बेहोश करने के बाद बदमाश 13 हजार नकद, कार और मोबाइल फोन को लूट ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे कार को आगरा टोल प्लाजा से लेकर गुजरे हैं। सीसीटीवी फुटेज में बदमाश कैद भी हो गए हैं।
विज्ञापन

दिल्ली रेलवे स्टेशन से अकुंर राघव निवासी हरवंशपुर थाना जिरौली धूमपुर जनपद अलीगढ़ से दो लोगों ने आगरा के लिए कार बुक की। यमुना एक्सप्रेसवे के थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत माइलस्टोन 101 पर भीम फैसिलिटी पर कार सवार दोनों लोगों ने कार को नाश्ता करने के नाम पर रुकवा लिया। कैंटीन से खाना लाकर चालक को भी खिला दिया। कुछ देर बाद चालक बेहोश हो गया। उसे 104 माइन स्टोन पर फेंककर वारदात को अंजाम दिया। होश आने पर चालक ने वारदात की जानकारी दी।
सूचना पर टोल पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस वे की कैंटीन के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसके आधार पर चालक ने आरोपियों की पहचान की है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि चालक अंकुर राघव के भाई अंकी राघव की तहरीर पर जहरखुरानी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन



सर्विलांस टीम ने जुटाए साक्ष्य

यमुना एक्सप्रेसवे पर कार लूट के मामले में बृहस्पतिवार को घटना स्थल पर पहुंची सर्विलांस टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए है। टोल चौकी प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें