फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दस्तावेज लेखक व अधिवक्ताओं ने मंत्री का पुतला फूंका

विज्ञापन
छाता तहसील गेट पर उपस्थित सपा नेता लोकमणिकांत और अधिवक्ता। 
विज्ञापन
छाता। तहसील परिसर में दस्तावेज लेखक संघ के बैनर तले रजिस्ट्री एकीकरण के निर्णय के विरोध में चल रही हड़ताल के दौरान अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखक संघ के तेवर और उग्र हो गए। सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने तहसील परिसर में नारेबाजी के बीच विरोध रैली निकाली और तहसील के गेट पर प्रदेश के स्टाम्प एवं पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल का पुतला फूंका।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने सरकार और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि लगातार दो सप्ताह से चल रही हड़ताल के कारण रजिस्ट्री कार्यालय का कामकाज पूरी तरह ठप पड़ा है। इसका सीधा असर दूर-दराज से आने वाले उन लोगों पर पड़ रहा है। वकीलों और लेखकों ने स्पष्ट किया कि जब तक रजिस्ट्री एकीकरण की प्रक्रिया को वापस नहीं लिया जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के नेता लोकमणी कांत जादौन ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार का यह निर्णय पूरी तरह से जनविरोधी है और इसे किसी भी हाल में लागू नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष वेदेंद्र द्विवेदी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश पालीवाल, प्रेमपाल सिंह जादौन, पूर्व बार अध्यक्ष प्रहलाद चौधरी, राजेश उर्फ राजू, हरेंद्र सारस्वत, जयवीर, चंद्रभान, भूपेंद्र सिंह, करन चौधरी एडवोकेट, केके तिवारी, रामकिशोर वार्ष्णेय, बृजेश कुमार बासनी दाऊ दयाल गौड़, आशीष शर्मा एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें