मथुरा। जनपद में शव मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। दो और शव मिलने से सनसनी फैल गई है। छाता में हाईवे किनारे और मथुरा में राधा वैली के पीछे शव मिले हैं। हालांकि पोस्टमार्टम नहीं हुआ है लेकिन शवों पर बने निशान देखकर माना जा रहा है कि दोनों को हत्या करके फेंका गया है। पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।
बुधवार रात को छाता स्थित हाईवे पर रमा होटल के पीछे एक 48 वर्षीय युवक का शव मिला। युवक के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। माना जा रहा है कि युवक की विषाक्त देकर हत्या की गई है। छाता पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है, वहीं थाना हाईवे क्षेत्र में हाईवे किनारे बनी राधा वैली कॉलोनी के पीछे जंगल में एक 35 वर्षीय युवक का शव मिला।
युवक के गले पर निशान प्रतीत हो रहे हैं। गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हाईवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।