फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: डीएम-एसएसपी ने संभाली बचाव कार्य की कमान, जनप्रतिनिधियों ने डाला डेरा

विज्ञापन
मथुरा। टीले पर बने मकान ढहने के बाद मौके पर पहुंचे डीएम चंद्रप्रकाश सिंह और एसपी श्लोक कुमार।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। शाहगंज दरवाजा क्षेत्र में टीले पर बने मकान ढहने की सूचना पर डीएम चंद्रप्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बचाव कार्य की कमान संभाली, जिसके बाद कार्य में तेजी आई। वहीं विधायक श्रीकांत शर्मा समेत अन्य जनप्रतिनिधि और नेता भी मौके पर डेरा जमाए रहे।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर दोपहर 1 बजे के करीब डीएम और एसएसपी मौके पर पहुंचे। तब तक केवल तीन हाइड्रा से ही मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा था। डीएम के निर्देश पर तत्काल छह हाइड्रा मंगाकर बचाव कार्य को तेज किया गया। वहीं एसएसपी ने खुद कमान संभालते हुए मलबे को बाहर भेजने के आदेश दिए। उन्होंने बीच में आ रहे अवरोध भी तत्काल हटाने के साथ ही भीड़ को भी परिसर से बाहर गया। लगातार वह क्षेत्र के लोगों से भी जानकारी जुटाते रहे।
वहीं दूसरी तरफ सूचना मिलने पर विधायक श्रीकांत शर्मा, महापौर विनोद अग्रवाल के साथ ही भाजपा महानगर अध्यक्ष हरीशंकर राजू यादव भी पहुंच गए। वह लोगों को सांत्वना देने के साथ पल-पल की खबर लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें