फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम, एसएसपी ने की मुड़िया मेले के कार्यों की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। पांच दिवसीय राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेला शुक्रवार से शुरू हो रहा है। हालांकि १० जुलाई एकादशी से भक्तों की भीड़ मेले में उमड़ेगी। यह मेला १४ जुलाई तक चलेगा। बृहस्पतिवार की सायं पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में डीएम व एसएसपी ने मेले में होने वाले विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेकर अधूरे पड़े कार्यों को १२ घंटे में पूरे करने के निर्देश विद्युत निगम, जल निगम व पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को दिए। वहीं मानसी गंगा गिरिराज मुकुट मुखारबिंद मंदिर को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है। मंदिर में नयनाभिराम रोशनी की गई है।
विज्ञापन

डीएम नवनीत सिंह चहल, एसएसपी अभिषेक यादव ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मुड़िया मेले में श्रद्धालु भक्तों की सुविधार्थ कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में जानकारी जुटाई। साफ कहा कि व्यवस्थाओं में लापरवाही मिलने पर शासन स्तर से संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। मेले में श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए अधिकारियों ने विकास कार्यों की संबंधित विभाग से एक-एक बिंदु की विस्तृत जानकारी जुटाई।
विद्युत निगम, पीडब्ल्यूडी, जल निगम की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने कार्रवाई की चेतावनी दी। एडीएम वित्त एवं राजस्व योगानंद पांडेय, एसडीएम संदीप वर्मा, एसपी श्रीश चंद्र, सीओ गौरव त्रिपाठी, तहसीलदार राजकुमार भास्कर, थानाध्यक्ष नितिन कसाना, जेई राहुल शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

एकादशी से उमड़ेगी भीड़
प्रशासनिक व्यवस्थाओं के अनुसार मुड़िया मेला आधी-अधूरी व्यवस्थाओं के बीच आज से शुरू हो जाएगा। पुलिस एवं मजिस्ट्रेट की डॺूटी भी शुरू हो गई है लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ 10 जुलाई एकादशी से उमड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें