फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट ने मांगी जांच रिपोर्ट

विज्ञापन
मथुरा। बरचावली में तालाब पर अतिक्रमण की शिकायत की जांच को पहुंचे डीएम सर्वज्ञराम । - फोटो : KOSI
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। गांव बरचावली में पांच एकड़ में बने तालाब पर अतिक्रमण होने के मामले की जांच के लिए सोमवार को डीएम सर्वज्ञराम मिश्र गांव पहुंचे। जहां उन्होंने तालाब भी देखा और ग्रामीणों से चर्चा कर अतिक्रमण संबंधी जानकारी जुटाई। वह अपनी रिपोर्ट हाईकोर्ट को भेजेंगे। इस मामले में अतिक्रमण की शिकायत हाईकोर्ट में की गई थी।
विज्ञापन

गांव बरचावली में पांच एकड़ में तालाब बना हुआ है। इस पर गांव के ही निवासी कमल सिंह ने अतिक्रमण कर लिया था। इस मामले में हाईकोर्ट के आदेश के बाद अतिक्रमण को ढहा दिया गया था। बावजूद इसके उस पर अतिक्रमण होने की शिकायत की गई थी। मामले में तत्कालीन डीएम पर भी कोर्ट में मामला चला था। उसी मामले की जांच के लिए सोमवार को डीएम सर्वज्ञराम मिश्र गांव बरचावली पहुंचे। जहां उन्होंने तालाब पर अतिक्रमण के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों से बातचीत की। बताया गया है कि डीएम मामले को लेकर हाई कोर्ट को अपनी जांच रिपोर्ट भेजेंगे। इस दौरान एसडीएम नितिन गौड़, सीओ, पुलिस बल मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें