फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दिव्यांग बोर्ड के सदस्यों पर रिश्वत मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। दिव्यांग प्रमाणपत्र बोर्ड के सदस्यों पर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोपों की जांच अब तीन सदस्यीय समिति करेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राधावल्लभ ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच समिति का गठन किया है। समिति को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राधावल्लभ ने बताया कि दिव्यांग बोर्ड के सदस्यों पर 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है। इस मामले में लिखित में शिकायत भी प्राप्त हुई है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल, डॉ. संजीव यादव और डॉ. चित्रेश को जांच सौंपी गई है। समिति शिकायतकर्ताओं, बोर्ड के सदस्यों और संबंधित अधिकारियों के बयान दर्ज करने के साथ आवश्यक अभिलेखों की भी जांच करेगी। प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया, शासन के दिशा-निर्देशों के पालन और शिकायतों में लगाए गए आरोपों का बिंदुवार परीक्षण किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित दस्तावेज और रिकॉर्ड का भी मिलान किया जाएगा। सीएमओ ने समिति को पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ समयबद्ध तरीके से जांच पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि किसी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के विरुद्ध नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें