फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकारिणी गठन के साथ ही सपा में बगावत

Mon, 15 Jun 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यों-ज्यों दवा की, मर्ज बढ़ता गया। समाजवादी पार्टी केे लिए अबूझ पहेली बना मथुरा एक बार फिर उलझ गया है। यहां कार्यकारिणी की घोषणा करने आए प्रभारी को कार्यकर्ताओं की नाराजगी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

 
गुटबाजी दूर करने के लिए सपा हाईकमान ने संगठन की संरचना में नया प्रयोग करते हुए प्रभारी नेता की मौजूदगी के आदेश किए। प्रभारी विनोद सविता ने संगठन तैयार कर एप्रूवल करा लिया। सोमवार को किसान भवन में कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही जिंदाबाद-मुर्दाबाद के नारे लगने शुरू हो गए।

माहौल गरमाता देख प्रभारी चुपके से निकल गए। आक्रोश का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पार्टी में उपाध्यक्ष बने वरिष्ठ नेता डा. दौलतराम चतुर्वेदी ने घोषणा के चंद मिनट बाद ही त्यागपत्र की पेशकश कर दी। उन्होंने जल्द ही हाईकमान से मिलने की बात कही है।
विज्ञापन


आक्रोशित पार्टी कार्यकर्ताओं का आरोप था कि हाल में दूसरे राजनीतिक दलों से आए लोगों को संगठन के पदों की रेवड़ियां बांटी गई हैं, जबकि पार्टी के पुराने, निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की गई है। ये कृत्य पार्टी को गर्त में ले जाएगा।

नई कमेटी में तनवीर महासचिव
प्रभारी विनोद सविता द्वारा घोषित की गई कार्यकारिणी में तुलसीराम शर्मा जिलाध्यक्ष, तनवीर अहमद महासचिव, वीरेंद्र यादव, डा. दौलतराम चतुर्वेदी, ठाकुर सतेंद्र सिंह, रामधन गुर्जर, मीना शर्मा सभी उपाध्यक्ष, बादाम सिंह, रामबाबू पंडा, ध्रुव कुमार, रामबाबू तरकर, दिनेश चंद्र गुप्ता, पूरन सिंह सविता, रुमाल सिंह, जेपी धनगर, फूल सिंह निषाद, राजवीर सिंह, मुर्रा खान, योगेंद्र सिंह, पवन यादव, बाबूलाल, तेजवीर सिंह, दिनेश कौशिक, राजकुमार रावत, संजय रावत सभी सचिव और कन्हैयालाल अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, चौधरी वीरभान सिंह को प्रवक्ता बनाया है।


इस समय पार्टी संगठन में कार्य करने का माहौल नहीं है। पुराने निष्ठावान लोगों की उपेक्षा की गई है, जिससे कार्यकर्ताओं में असंतोष है। जल्द ही हाईकमान से मिलकर इस्तीफा सौंप दूंगा।

डा. दौलतराम चतुर्वेदी
नवनियुक्त उपाध्यक्ष सपा मथुरा



प्रभारी नेता विनोद सविता ने मुलाकात के दौरान मुझे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के प्रति आश्वस्त किया था लेकिन कार्यकारिणी में अवसरवादी, दलबदलू लोगों को तवज्जो दी गई है। हम जल्द ही पार्टी हाईकमान से मिलेंगे।

प्रहलाद यादव
संस्थापक सदस्य, समाजवादी पार्टी मथुरा



ऐसा हर राजनीतिक दल में होता है। हमने सभी को सम्मान देने का प्रयास किया है। इसके बाद भी किसी को कुछ कहना है तो मिलकर बात कर सकता है। सभी पुराने निष्ठावान कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन


तुलसीराम शर्मा
जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी मथुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें