फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जिलाधिकारी ने देवरहा बाबा गोआश्रय में किया गो-पूजन

विज्ञापन
राल की देवरहा बाबा गोशाला में सफाई करते डीएम। 
विज्ञापन
चौमुहां (मथुरा)। रामनवमी के पावन पर्व पर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने राल स्थित ब्रह्मऋषि देवरहा बाबा गो-आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान और मंत्रोच्चार के बीच गो-पूजन किया। डीएम ने अपने हाथों से संरक्षित गोवंश को गुड़ और हरा चारा खिलाया। परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी गोधाम गुरुकुल स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने पंजीकृत 80 छात्र-छात्राओं को रामनवमी के उपलक्ष्य में मिष्ठान वितरण किया। उन्होंने कक्षाओं का भ्रमण कर बच्चों द्वारा तैयार कलाकृतियों का अवलोकन किया। डीएम ने बच्चों से संवाद कर उनकी पढ़ाई और भोजन की गुणवत्ता के बारे में भी जानकारी ली। स्वच्छता का संदेश देते हुए जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने झाड़ू थामकर परिसर में साफ-सफाई की।
जिलाधिकारी ने गो उत्पाद केंद्र का निरीक्षण कर गोबर और गौमूत्र से बने साबुन, फेसवॉश, दीपक, फिनायल और धूपबत्ती जैसे उत्पादों की सराहना की। उन्होंने एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा को निर्देशित किया कि इन प्राकृतिक उत्पादों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए। केंद्र की कार्यप्रणाली और उत्पादों पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री तैयार की जाए, ताकि लोग जागरूक हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें