फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जिला बदर चला रहा था शेरगढ़ में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरगढ़। थाना शेरगढ़ पुलिस ने असलाह बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपी भाग जाने में सफल रहे।
विज्ञापन

शेरगढ़ थाना प्रभारी सोनू सिंह ने मंगलवार को बताया की पुलिस को देर रात सूचना मिली की गांव उझानी से रामपुर जाने वाले मार्ग पर बंद पड़े ईंट-भट्ठे के पास बने कमरे में असलाह बनाने का कार्य चल रहा है। जिला बदर आरोपी काफी दिन से यहां सक्रिय रहकर आसपास के इलाके में हथियारों की सप्लाई कर रहा है। जबकि अवैध फैक्ट्री से महज दो किलोमीटर दूर ही बिशंभरा चौकी है। पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री पर छापा मारा। मौके से जिला बदर आरोपी सलीम पुत्र शौकत निवासी विशंभरा और झबरू पुत्र जसमल निवासी जाघाबली थाना शेरगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से एक बंदूक बारह बोर, चार तमंचा 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर और 20 कारतूस 315 के बरामद हुए हैं। वहीं फैक्ट्री से आरी, हथौड़ा, छैनी, पाइप काटने की मशीन और अन्य सामान जब्त किया है। इनके अन्य साथी मौके से भाग निकले। दोनों आरोपियों पर थाना शेरगढ़ में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। शेरगढ़ थाना प्रभारी सोनू सिंह ने बताया की पुलिस टीम में एसआई मनोज भाटी, संदीप कुमार, प्रवीण कुमार आरक्षी युवराज सिंह और सुमित चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें