मथुरा। प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 60वीं यूपी स्टेट ओपन जूनियर एवं अंडर-23 आयु वर्ग की तीन दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंतिम दिन एथलीटों ने 1 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही प्रतियोगिता में 5 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य मिलाकर कुल 11 पदकों पर कब्जा किया।
जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव जय सिंह ने बताया कि अंतिम दिन अंडर-23 शॉट पुट प्रतियोगिता में भारत कुमार अत्री ने 16.44 मीटर दूरी तक गोला फेंक कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं अंडर-18 डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में प्रदीप चौधरी ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
खिलाड़ियों की सफलता पर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार बाजपेई, उपाध्यक्ष संजय पाठक एवं विजय सिंह वर्मा, के.आर. डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रवीन कुमार अग्रवाल, सह सचिव डॉ. पदम सिंह कौन्तेय, सीमा शर्मा ने आदि ने बधाई दी है।