फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: तालाब निर्माण पर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। तहसील क्षेत्र के गांव पलसों में जिला पंचायत की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि तालाब निर्माण के लिए स्वीकृत कार्य निर्धारित स्थान की बजाय बंजर भूमि पर कराया जा रहा है। सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पहुंचे और निर्माण कार्य को तत्काल रोकने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि जब उन्होंने मामले की शिकायत की तो संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई, जिससे आक्रोश बढ़ गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि निर्माण कार्य नहीं रोका गया तो वे उच्च स्तर पर शिकायत करेंगे। दरअसल, गांव पलसों में जिला पंचायत निधि से लगभग 17 लाख रुपये की लागत से तालाब निर्माण के लिए स्वीकृति मिली थी। निर्माण का ठेका स्थानीय ठेकेदार को दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण स्थल में बदलाव कर बंजर भूमि पर कार्य कराया जा रहा है, जिसका उन्होंने विरोध किया है। ग्रामीणों के विरोध के बाद जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी द्वारा निर्माण कार्य रोकने के आदेश जारी किए गए थे। इसके बावजूद कार्य जारी रहने के आरोप सामने आए हैं।
-
जिला पंचायत द्वारा सरकारी निर्माण कार्य कराया जा रहा है और स्थल परिवर्तन सहित सभी पहलुओं की जानकारी संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में है। फिलहाल मामले की जांच और कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। -सुशील कुमार सिंह, एसडीएम गोवर्धन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें