फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पास’ न मिलना टोल पर झगड़े का कारण

Tue, 19 Jan 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने महुअन टोल के निर्माण के समय जारी गजट में टोल प्लाजा के 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को वाहन पास जारी करने की बात कही थी।
विज्ञापन


इसकी जानकारी खुद एनएचएआई ने आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना में दी है। माना जा रहा है कि इसी आदेश का अनुपालन न होने के चलते ही टोल पर आए दिन मारपीट और झगड़े की घटनाएं होती हैं। 

दो दिन पहले झंडीपुर निवासी अमित के साथ टोल के लिए मारपीट की वजह भी यही थी। स्थानीय लोगों के आवागमन पर टोल कर्मियों की आपत्ति और मारपीट की बढ़ती घटनाओं पर प्रशासन की चुप्पी हैरानी करने वाली है।
विज्ञापन


आरटीआई कार्यकर्ताओं की संस्था परिवर्तन से जुड़े आरटीआई कार्यकर्ता राम गुप्ता को हाईवे अथॉरिटी ने अवगत कराया कि हाईवे निर्माण के समय जारी गजट में स्थानीय लोगों की इस समस्या का ध्यान रखते हुए टोल के दोनों तरफ 20 किमी के दायरे में रहने वाले स्थानीय लोगों के लिए वाहन पास जारी करने का प्रावधान था। यह आदेश महज कागजों तक ही सिमट कर रह गया है।


गुंडई के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन
विधायक पूरनप्रकाश ने कहा टोलकर्मियों की गुंडई आए दिन बढ़ती जा रही है। वाहन मेें फैमिली बैठी हो तो ये और उग्र हो जाते हैं। 20 किलोमीटर दायरे में रहने वाले लोगों के वाहन पास के अलावा इमरजेंसी सेवा के लिए बने नंबर दो और 13 लेन भी हमेशा बंद रहती हैं। जो आम लोगों के जीवन से खिलवाड़ है। इसके लिए हम जल्द ही धरना प्रदर्शन के अलावा विधानसभा में भी मसले को उठाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें