फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आखिरी कुश्ती में विवाद, पुलिस ने बंद कराया दंगल

विज्ञापन
मथुरा। दंगल में आखिरी कुश्ती के पहलवानों के हाथ मिलवाते प्रमुख विपिन सिंह व अन्य। - फोटो : mathura
विज्ञापन
सौंख (मथुरा)। राजस्थान केसरी चंद्रवीर पहलवान की ओर से गांव नगला बर में रविवार को आयोजित दंगल की आखिरी कुश्ती में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दंगल को बंद कराया दिया। ऐसे में इस आखिरी कुश्ती के परिणाम को बराबरी पर घोषित कर दिया गया। 1.51 लाख रुपये की इस इनामी कुश्ती में अंकित व सौरभ बराबरी पर रहे।
विज्ञापन

इससे पूर्व दंगल का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि देवी सिंह, भरतपुर विधायक सुभाष गर्ग, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर व ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। 51 हजार रुपये की कुश्ती रामेश्वर पहलवान व चंदू पहलवान, शेरा पहलवान व मोहित पहलवान के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर रही। 11 हजार रुपये की कुश्ती कालू पहलवान ने जीती। उन्होंने दिलखुश पहलवान को हराया। 15 हजार रुपये की कुश्ती मनीष पहलवान ने जीती। उन्होंने हरिचंद को पटखनी दी।
रेफरी की भूमिका लाखन पहलवान, गौतम कोच व निहाल सिंह कोच ने निभाई। संयोजक दरब सिंह पहलवान, अनिल, राजू ठेकेदार, भोला ठेकेदार, राज चौधरी, सुनील गोयल , बनवारी चौधरी आदि उपस्थित थे ।
विज्ञापन





विवाद के बाद मची भगदड़
दंगल में दो पहलवान के बीच विवाद के बाद भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने पहलवानों को दंगल से हटाया और दंगल बंद करा दिया। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि दंगल में कुश्ती को लेकर पहलवानों के बीच विवाद की जानकारी उनके पास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें