फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस में सीट को लेकर टीटीई और यात्री में विवाद, 20 मिनट तक मथुरा जंक्शन पर रुकी ट्रेन

Wed, 20 Nov 2024 10:59 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस में यात्री और टीटीई के बीच सीट को लेकर विवाद हो गया, जिससे स्टेशन पर ट्रेन 20 मिनट तक ट्रेन रूकी रही।
 
विज्ञापन
यात्री और टीटीई के बीच विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा रेलवे जंक्शन पर बुधावार बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस रात आठ बजे स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर पहुंची। इसी बीच यात्री और टीटीई के बीच सीट को लेकर विवाद हो गया, जिससे स्टेशन पर ट्रेन 20 मिनट तक ट्रेन रूकी रही।

विज्ञापन


प्लेटफार्म पर ट्रेन जैसे ही पहुंची तो बैठने वाली यात्री सवार हो रहे थे। इसी बीच एक युवक ट्रेन में जा रहा था इसी बीच टीटीई और यात्री में विवाद शुरू हो गया। दोनों एसी कोच के अंदर जाकर खूब नोंकझोंक हुई। इसकी वीडियो अन्य यात्रियों ने बनाकर वायरल कर दी। ट्रेन रुके रहने की सूचना पर आरपीएफ व जीआरपी पहुंच गई। उन्होंने मामले की जानकारी करनी शुरू कर दी। 

आरपीएफ उपनिरीक्षक सुजीत सिंह चंदेल ने बताया कि मामले की जानकारी करते है। स्टेशन पर बांद्रा ट्रेन में बैठने को लेकर यात्री व टीटीई में विवाद को लेकर पूरी जानकारी करते है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें