फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: महुअन में फैला रोग, एक दिन में 4 ग्रामीण बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे से सटे गांव महुअन के ग्रामीण बीते दो दिन से किसी बीमारी की चपेट में आ गए हैं। युवक व युवती गश खाकर गिर रहे हैं। आंखें खुली रह जा रही हैं। सांस लेने में दिक्कत हो रही है। शनिवार व रविवार में चार ग्रामीण अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं।
विज्ञापन


शनिवार को गोविंदा सिंह पुत्र गोपाल को शाम के समय अचानक सिर चकराया और गश खाकर जमीन पर गिर गया। परिजनों ने आनन-फानन आगरा स्थित निजी अस्पताल में दाखिल कराया। थोड़ी देर बाद नेत्रपाल सोलंकी की भी ऐसी ही हालत हो गई। उसे भी ग्रामीणों ने बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। रात में भूदेव की बेटी मोहिनी को भी बीमारी ने घेर लिया। उसे भी आगरा के अस्पताल में दाखिल कराया गया। जयपाल की पत्नी आसमां के साथ भी यही हुआ।
बीमारी फैलने की जानकारी मिलने पर पं. दीनदयाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरह के अधीक्षक डॉ. रामबीर के नेतृत्व में एक टीम भी गांव पहुंची। करीब 12 लोगों की जांच की और साफ-सफाई के निर्देश भी पंचायत को दिए। डॉ. रामबीर ने बताया कि रक्त जांच में किसी तरह की बीमारी के संकेत नहीं मिले हैं। फूड प्वॉइजनिंग हो सकती है। अस्पताल में भर्ती किए गए ग्रामीणों की रिपोर्ट मंगाई गई है। उसे देखने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। गांव में दवा छिड़काव के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें