फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मुठभेड़ में लुटेरा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
छाता (मथुरा)। कोतवाली पुलिस ने रविवार रात पैगाम गांव मार्ग के सेवलगढ़ मोड़ के पास से मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तमंचा, दो कारतूस व बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पकड़े गए बदमाश मोहन श्याम निवासी ग्राम सेवल थाना बरसाना ने कुछ दिन पहले तरौली बंबा मोड़ पर तरौली निवासी हरि सिंह से मोटरसाइकिल लूट ली थी। मुखबिर की सूचना पर रविवार रात पैगाम गांव मार्ग के सेवलगढ़ मोड़ के पास पुलिस ने चेकिंग शुरू की। रोकने पर फायर कर भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया। घायल को सीएचसी भेजा गया है। वहीं बदमाश के पास से लूट की बाइक भी बरामद हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी त्रिलोक सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश ने कुछ समय पहले लूट की थी। इसके दो साथी पहले पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें