मथुरा। दिव्यांग छात्रों की छात्रवृत्ति हड़पने के मामले मेें पुलिस थाने में विभागीय जांच न होने पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी द्वारा दी गई तहरीर एफआईआर मेें तरमीम होने से रुक गई है। जब तक विभागीय जांच नहीं दी जाएगी पुलिस इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं करेगी।
जानकारी रहे कि वृंदावन की दो शिक्षण संस्थाओं की आईडी पर करीब तीन सौ फर्जी छात्रों की छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया गया था। जिसे विभाग ने जानकारी लगने पर रुकवा दिया। वृंदावन कोतवाली प्रभारी अनुज मलिक ने बताया कि जब तक तहरीर के साथ विभागीय रिपोर्ट नहीं होगी मुकदमा पंजीकृत नहीं होगा। उधर सीडीओ डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि उन्होंने रिपोर्ट दर्ज न होने पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर को भी कहा है। जल्द ही इस मामले में रिपोर्ट दर्ज हो जाएगी।