फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: निदेशक पीएचसी को निरीक्षण में मिला सब कुछ सही

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। निदेशक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ने रविवार को सौ शैय्या अस्पताल सहित वृंदावन पीएचसी और अर्बन पीएचसी हैजा अस्पताल का निरीक्षण किया। हालांकि निरीक्षण में उन्हें सब कुछ सही मिला। व्यवस्थाओं से भी वह संतुष्ट नजर आए।
विज्ञापन



निदेशक सीपी कश्यप ने सुबह हैजा अस्पताल स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां मरीज उपचार कराते मिले। सभी स्टाफ भी मौजूद था। यहां वह वृंदावन पीएचसी पर गए। यहां भी सभी स्टाफ उपस्थित मिला।

मरीजों की संख्या कम होने पर उन्होंने मरीजों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके बाद वह सौ शैय्या अस्पताल पहुंचे। यहां 10 अक्तूबर को मानसिक स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम के मद्देनजर व्यवस्थाओं को परखा। यहां उन्होंने सीएमएस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. अजय कुमार वर्मा सहित अन्य अधीनस्थ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें