फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनेश फलाहारी का नया दावा: संत प्रेमानंद से पहली मुलाकात में विराट कोहली को मिले दो करोड़, फिर आवास पर दी रकम

Wed, 07 Oct 2026 11:02 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

पांच करोड़ रुपये देकर संत प्रेमानंद के दर्शन करने के लिए क्रिकेटर विराट कोहली को बुलाने का आरोप लगाने वाले दिनेश फलाहारी महाराज ने नया दावा किया है। फलाहारी महाराज ने अपने आरोप को दोहराते हुए अब रकम के भुगतान की भी जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि क्रिकेटर का पैसा वृंदावन के आश्रमों में लग रहा है।
विज्ञापन
क्रिकेटर विराट कोहली, संत प्रेमानंद, दिनेश फलाहारी महाराज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच करोड़ रुपये लेकर दर्शन करने के आरोप को क्रिकेटर विराट कोहली के प्रवक्ता की ओर से निराधार बताने के बाद दिनेश फलाहारी महाराज ने मामले में नया राग छेड़ दिया है। दिनेश फलाहारी महाराज ने एक बार फिर आरोप दोहराते हुए मामले में नया दावा किया है। उन्होंने कहा कि जब विराट कोहली पहली बार प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे थे, तभी दो करोड़ रुपये एक नंबर में लिए थे। 
विज्ञापन


http://

दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि इसके बाद एक करोड़ रुपये दिल्ली स्थित विराट कोहली के आवास पर लिए गए थे। उन्होंने दावा किया कि बाद में जब विराट कोहली की प्रेमानंद महाराज के प्रति भक्ति और आस्था बढ़ी तो उन्होंने पहले दिए गए धन से कई गुना अधिक राशि वापस कर दी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि वृंदावन में बनाए जा रहे आश्रमों में भी विराट कोहली का पैसा लगा हुआ है। हालांकि उन्होंने प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता जताई है। उनके नए दावों के बाद विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिकेटर के प्रवक्ता ने किया था खंडन
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के प्रवक्ता ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है। इस बयान में फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा द्वारा किए गए दावों का खंडन किया गया है। प्रवक्ता ने इन दावों को पूरी तरह से गलत और निराधार बताया है। प्रवक्ता ने स्पष्ट रूप से कहा कि फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा ने विराट कोहली के संबंध में जो भी बातें कही हैं, वे तथ्यात्मक रूप से भी गलत हैं। उन्होंने इन सभी दावों को असत्य करार दिया। बयान में जोर देकर कहा गया कि विराट कोहली प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन केवल अपनी गहरी आस्था के कारण करते हैं। यह उनकी महाराज जी के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। कोहली का यह आध्यात्मिक जुड़ाव व्यक्तिगत है। प्रवक्ता ने मीडिया से भी अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसी किसी भी जानकारी को प्रकाशित करने से पहले उसकी पूरी तरह से जांच की जाए। मीडिया को तथ्यों का सत्यापन करना चाहिए। प्रवक्ता ने फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा के सभी बयानों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि ये दावे किसी भी आधार पर खरे नहीं उतरते हैं। विराट कोहली के प्रवक्ता ने इन मनगढ़ंत बातों को गलत बताया। उन्होंने मीडिया से आग्रह किया कि ऐसी अफवाहों को बढ़ावा न दें। यह बयान विराट कोहली की ओर से जारी किया गया है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें